फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश पर 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से एक करोड़ की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से 12 आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सम्राट विक्रम कालोनी निवासी मोहित बंसल ने दर्ज कराए मामले में बताया कि पिछले दिनों आरोपी पक्ष से जमीन खरीदने के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। मोहित का आरोप है कि जमीन के लिए एक करोड़ दस लाख रुपये आरोपी पक्ष को दे दिए गए। बाकी पैसे बैनामे के बाद देने के लिए कहा गया था। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन का बैनामा अपने कुछ रिश्तेदारों के नाम कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और उसके पैसे वापस नहीं दिए। पीड़ित ने आरोपी पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि कोर्ट के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें