मुजफ्फराबाद। शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में रिश्वत के आरोपों से घिरे सहारनपुर नगर के एडेड जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत सेविका को हटाकर उसके स्थान पर रिश्तेदार को नियुक्त करने का आरोप विद्यालय प्रबंधन पर लगाया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखे प्रार्थनापत्र के अनुसार शीला पत्नी किशन उक्त संस्थान में पिछले 25 वर्षों से सेविका के पद पर कार्यरत रही है।
मगर विद्यालय प्रबंधक ने समिति के एक पदाधिकारी की बहन को सेविका नियुक्त कर दिया है। पीड़ित कार्मिक ने मामले की जांच कराकर नौकरी वापस दिलाने की मांग बीएसए से की है।
बता दें, कि छह शिक्षकों से मोटी रिश्वत लेकर उक्त विद्यालय में हुई कथित फर्जी नियुक्ति मामले की जांच हेतु गठित दो सदस्य कमेटी अभी अपनी जांच भी पूरी नहीं कर पाई है कि विद्यालय प्रबंधन पर एक और आरोप लग गया है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र को मामले की जांच हेतु निर्देशित किया है।