फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भट्ठे में पार्टनरशिप के नाम पर 33 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। मानकी निवासी अब्दुल कादिर ने एक ईंट भट्ठे में साझेदारी के दौरान करीब 33 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कादिर ने बताया कि उन्होंने बसेड़ा स्थित एक ईंट भट्ठे के मालिक के साथ साझेदारी का समझौता किया था। इस समझौते का एक एग्रीमेंट भी हुआ था। उन्होंने इस कारोबार में धीरे-धीरे करीब 45 लाख रुपये का निवेश किया। आरोप है कि ईंटें तैयार होने के बाद उन्हें केवल 12 लाख रुपये का माल ही मिल पाया। इसके बाद उन्हें न तो कोई और माल दिया गया और न ही उनकी निवेश की गई रकम वापस की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि साझेदार ने करीब 20 लाख रुपये का माल स्वयं बेच दिया। जब वह बकाया माल या रकम मांगते हैं, तो उन्हें टाल दिया जाता है।
अब्दुल कादिर ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब वह भट्ठे पर जाते हैं तो भट्ठा मालिक और उसका बेटा उनके साथ गाली-गलौच करते हैं। वे उन्हें धमकाकर वहां से भगा देते हैं। उधर, क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें