फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गंदगी और अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, मीट विक्रेताओं को भेजे नोटिस

Tue, 11 Aug 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर नगर निगम सख्ती अपना रहा है। मीट बाजार के दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन में सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मीट बाजार के निरीक्षण में नगर निगम ने पाया कि ज्यादातर दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। जो मीट बेचा जा रहा है उसके लिए दुकान के गेट पर कोई पर्दा नहीं है, जिससे कि सड़क से गुजरने वालों को असुविधा रहती है। दुकानों के फर्श कच्चे और अंदर और बाहर गंदगी फैली मिली, जिसकी वजह से बाजार से गुजरने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मीट काटने के औजार भी खराब मिले। इस पर नगर निगम ने करीब एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए मानकों के अनुरूप सुधार कराने के निर्देश दिए हैं।
दुकानदारों से कहा गया है कि वह सबसे पहले अतिक्रमण हटाएं और दुकान के बाहर व अंदर सफाई रखें। गेट पर काले रंग के शीशे के दरवाजे लगवाएं। फर्श के टाइल बिछवाएं और दीवारों की रंगाई-पुताई कराएं। मीट काटने के लिए स्टेनलेस स्टील के औजार रखें। सात दिन में सुधार न करने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद से दुकानदारों में हड़कंप है। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि मीट की दुकानों के लिए सरकार ने मानक निर्धारित किए हुए हैं, जिनका पालन कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें