फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रावण पर हमले का आरोप, हंगामा

Fri, 28 Jul 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जेल में चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की सुरक्षा की मांग लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे भीम आर्मी के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीम आर्मी का संस्थापक एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर जेल में जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नारेबाजी की और जेल के प्रशासनिक अधिकारियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता कमल किशोर के नेतृत्व में एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जेल प्रशासन पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के पदाधिकारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिलाध्यक्ष कमल वालिया की मां मुलाकात के लिए जेल में गईं थीं। जिन्हें कमल वालिया ने अधिकारियों द्वारा किए गए उत्पीड़न की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिला कारागार में नए प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो भीम आर्मी के पदाधिकारियों को परेशान कर रहे हैं। 25 जुलाई को दिन में चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर दो बार जानलेवा हमला किया गया। उसकी बैरक में तोड़फोड़ की गई। किसी तरह रावण ने अपनी जान बचाई। उन्होंने मांग की है कि जिला जेल में जो भी अधिकारी तैनात किए गए हैं, उन्हें हटाकर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का समय देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों  कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की तो बहुजन समाज सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि प्रशासन किसी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर न करें।

अन्यथा कुछ भी अशांत माहौल होने का जिम्मेदार प्रशासन होगा। जेल अधीक्षक डा. वीरेश शर्मा का कहना है कि जेल में चंद्रशेखर एकांत बैरक में रहता है। वहां कोई आता-जाता नहीं है। ये गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

चंद्रशेखर पर जेल में हमले से दलितों में आक्रोश
छुटमलपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर जेल में हुए हमले से दलित समाज में आक्रोश है। यहां फतेहपुर गांव के अंबेडकर भवन में हुई बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि चंद्रशेखर पर हुए हमले में जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है।

दलित छात्र नेता सुबोध कुमार, सचिन एडवोकेट और मंगल सिंह गौतम ने कहा कि जल्द ही रावण की रिहाई की मांग लेकर एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट करेगा। संजय कुमार, शिव कुमार, गिरधारी, राजू, कुलदीप, अनुभव, मोनी, शुभम, नितिन, रिंकु, संतोष देवी, परमाली, बीरमी, सुरेशो, संगीता, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें