स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में मौजूद सात लोगों की मौके पर मौत होने की बात सामने आई है, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुटे हैं।
इनकी हुई मौत
संदीप(35) पुत्र महेंद्र
रानी पत्नी महेंद्र
रानी की बेटी
एक अज्ञात उम्र 45
अन्य तीन की पहचान की जा रही है।
कार में सवार परिवार कहां जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोककर बचाव कार्य चलाया गया। फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच जारी है।
हादसे के बाद लोगों में रोष फैल गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। फिलहाज मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी मौके पर पहुंचे हैं।