फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने राहुल का पुतला फूंका

Mon, 01 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र  रोहित के आत्महत्या प्रकरण में राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंककर रोष जताया। 
विज्ञापन


रविवार को एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ता घंटाघर चौक पर इकट्ठा हुए। संगठन की प्रदेश सह मंत्री रीतिका शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी कॉलेज कैंपस से राजनीति को दूर रखे। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आत्महत्या करने वाले ओबीसी स्टूडेंट को दलित रूप देने में जुटे राहुल गांधी का नाटक लंबे समय नहीं चलेगा।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान सह मंत्री राजू पंडित, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित पंवार, नेहा कांबोज, अध्यक्ष हर्षिता सैनी, निधि मौर्य, अमरदीप कोरी, प्रीति खन्ना, सोनिया, एकता देवी, संध्या, अंजलि नौटियाल आदि समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


आत्महत्या को हत्या बनाने में जुटी कांग्रेस
गागलहेड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या प्रकरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को आगे के हवाले कर अपनी नाराजगी जताई।

रविवार को कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत गुप्ता के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से लगातार जनता की आंखों में धूल झोंककर उनको जातिवाद की राजनीति में बांटती आई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अनशन के माध्यम से राजनीति चमका रहे हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील सैनी और सूरज धीमान ने कहा कि आत्महत्या को कांग्रेस और वामदलों द्वारा हत्या बनाया जा रहा है। इस दौरान गौरव अरोड़ा, उसमान, परमजीत, इरफान, शुभम, हन्नी धीमान, गौरव मेहंदीरत्ता, विदित धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें