फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

Fri, 14 Aug 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया व विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


अभाविप के कार्यकर्ताओं ने झारखंड में जेपीएससी व जेएस एससी परीक्षाओं में अनियमितताओं व पेपर लीक को लेकर विद्यार्थियों पर किए गए लाठीचार्ज व गिरफ्तारियों के विरोध में महाराज सिंह कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर झारखंड सरकार का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि विद्यार्थियों अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन वहां की सरकार के इशारे पर विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज व वॉटर कैनन का प्रयोग किया तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। विभाग संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह, महानगर मंत्री रजत गोयल, प्रांत संयोजक फार्मोविजन आवेश त्यागी, एसएफएस प्रिंस कोरी, कार्तिक धीमान, अमोघ कौशिक, अर्पित सैनी, मुदित चौधरी, कृष्णा गुप्ता, देव अरोड़ा,अंकुर सिंह, कुश शर्मा, रोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें