फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दोस्त के एकतरफा प्रेम में रोड़ा बनने पर जहर देकर कर दी थी आवेश की हत्या

Fri, 26 Sep 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

नकुड़ के टिडौली गांव में 17 वर्षीय आवेश की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसे पहले जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर फिर यमुना में डुबोया गया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, तीन फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकुड़। टिडौली गांव के रहने वाले आवेश 17 की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पांच माह बाद आई विसरा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। एकतरफा प्यार में आड़े आ रहे आवेश को रास्ते से हटाने के लिए चार आरोपियों ने पहले उसे धोखे से कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया। इसके बाद यमुना में ले जाकर पानी डुबोकर रखा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अभी फरार है।
n इस तरह दिया था हत्याकांड को अंजाम : बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आवेश दूसरे गांव की एक लड़की से बात करता था। जबकि उसका दोस्त भी उक्त लड़की से एकतरफा प्यार करता था लेकिन लड़की उसके दोस्त को भाव नहीं देती थी।
विज्ञापन

इसके चलते आवेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। योजना के तहत टिडाैली निवासी आरोपी महबूब, उसके भाई महफूज, घिस्सावाला गांव निवासी बिल्लू और दानिश ने आवेश को 22 अप्रैल को यमुना में नहाने के बहाने से बुलाया। सभी घिस्सावाला में दानिश के घर पर मिले। यमुना में जाने से पहले आरोपियों ने आवेश की कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर धोखे से पिला दिया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर पर यमुना नदी में ले गए।
विज्ञापन

वहां पर तीन से चार फीट पानी था। आरोपियों ने उसे पानी में काफी देर तक डूबोकर रखा, जिससे मौत का कारण पानी में डूबना आए और यह हादसा लगे। बाकी तीनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें