फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में आस मोहम्मद और अर्श दौडे़ सबसे तेज

विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी दिव्यांग बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपीएस खुजनावर में दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद पूनम मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और हरी झंडी दिखाकर किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक की सुलेख प्रतियोगिता में यूपीएस मुसैल की सृष्टि पुंडीर प्रथम, यूपीएस झिंझोली से चांदनी द्वितीय तथा यूपीएस झिंझोली से ही आस मोहम्मद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में आस मोहम्मद यूपीएस झिंझोली प्रथम, आवेश यूपीएस झिंझोली द्वितीय, अमित यूपीएस नगला खुर्द तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में शगुन पीएस ताजपुरा प्रथम, चांदनी यूपीएस झिंझोली द्वितीय और सृष्टि यूपीएस मुसैल तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सृष्टि यूपीएस मुसैल प्रथम, चांदनी यूपीएस झिंझोली द्वितीय, आर्यन यूपीएस खिड़का जुन्नारदार तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर प्राथमिक स्तर पर दौड़ में अर्श पीएस मुजफ्फराबाद नंबर एक प्रथम, दक्ष पीएस मिर्जापुर पूजनेकी द्वितीय, तनिष्क पीएस अब्दुल्लापुर तृतीय स्थान पर रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने दिव्यांग बच्चों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया और बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यूपीएस खुजनावर की प्रधानाध्यापिका सलमा बेगम, रंजना पांडेय, यशपाल सिंह डाबर, सीएस स्वामी, पंकज कुमार, नीरज कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, अक्षय कुमार, गोविंद कुमार, सौरभ कुमार, अंजुला रानी, स्वेता शुक्ला, मीनू सैनी, मनोरमा यादव, फिरदौस आदि अध्यापक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें