यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी
रामपुर मनिहारान। आम आदमी पार्टी के विधायक हाजी यूनुस सैफी ने कहा कि आप आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
रविवार को हिंदू मुस्लिम युवा एकता समिति के अध्यक्ष आस मोहम्मद सैफी के आवास पर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश आप के विधायक व सहारनपुर मंडल प्रभारी हाजी यूनुस सैफी ने कहा कि जब दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर कॉलेज मिल सकते हैं तो ऐसी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकती।
मौलाना याकूब बुलंदशहरी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए गरीबों, मजलूमों की मदद कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। आस मोहम्मद सैफी व काजी नदीम ने भी संबोधित किया। फहीमुद्दीन सैफी, मौलाना नवाज, मौलाना अनवार, काजी नदीमुलहक, आबिद सैफी, नफीस, शाहनवाज सैफी, श्रवण गुप्ता, बृजपाल सिंह, तैय्यब मंसूरी आदि रहे।