फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित सभा में पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हर बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता : नरेश सैनी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं। तभी पंचायत चुनाव बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत मुजफ्फराबाद विकासखंड के थापुल इस्माइलपुर, जैतपुर खुर्द और रसूलपुर में सभा का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि हर बूथ मजबूत होगा तभी 2022 के विधानसभा चुनाव में संगठन का परचम लहराएगा। प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। सरकारों के पास विकास कोई एजेंडा नहीं है। इस दौरान चौधरी मेहरबान आलम, प्रेम कांबोज, अंकुर सैनी, अशोक सैनी, लुकमान मुखिया मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला मेहंदी सराय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के दर्द को समझती है। इसलिए पार्टी हाईकमान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संवाद करने के लिए घर-घर भेजा है। इस मौके पर फिरोज खान को वार्ड 68 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान महासचिव नीरज कपिल, कमरजहां, सचिन वर्मा, मोहम्मद उस्मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें