फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आधार संशोधन महंगा, 25 रुपये देने होंगे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आधार संसोधन कराना अब महंगा हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार संसोधन में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़त पहली अक्तूबर से लागू हो गई है। पहले यह शुल्क 100 रुपये था। हालांकि नया आधार बनवाने में पहले की तरह निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सात से 14 वर्ष के बीच बच्चे का बायोमीट्रिक अपडेट कराने में 125 रुपये देने होंगे। पांच से सात और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पति का नाम, जन्मतिथि, अपडेट कराने में पहले 50 रुपये देने होते थे, लेकिन अब 75 रुपये देने होंगे। केवाईसी कराने की फीस भी 50 से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। आधार गुम होने पर डाउनलोड फीस 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है। शामली के मुख्य डाक अधिकारी देवेंद्र मलिक ने बताया कि शुल्क बढ़ोतरी का पत्र सितंबर माह में आ गया था। नई दर पहली अक्तूबर से लागू हो गई है। कई दिनों तक आधार संसोधन कराने के लिए आए लोगों ने पैसे बढ़ाने को लेकर बहसबाजी की, लेकिन पता लगने पर स्थिति में सुधार है।
10 साल में कराना होगा आधार अपडेट
आधार 10 साल पुराना है तो उसे अपडेट करा लेना चाहिए। डाक अधिकारी का कहना है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मानना है कि 10 साल में फोटो व हाथ की रेखाओं में परिवर्तन हो जाता है। बायोमीट्रिक मशीन हाथ की अंगुलियों के निशान नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

700 रुपये में घर बैठे मिलेगी सुविधा
आधार संसोधन की सुविधा यदि आप घर बैठे लेना चाहते हैं तो मिल जाएगी। इसके लिए यूआईएडीआई को मेल करना होगा। इसके लिए 700 रुपये फीस पहले निर्धारित है, जो यथावत रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें