फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डाॅक्टर की लापरवाही से महिला की हालत बिगड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के करनाल रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में छह माह पूर्व ऑपरेशन के दौरान की गई लापरवाही से महिला की हालत बिगड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने सीएमओ से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही का आरोप बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

बंतीखेड़ा गांव की रहने वाले विक्की ने बताया कि उसकी पत्नी शालू को करीब छह माह पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर करनाल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद शालू ने पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि पुत्री के जन्म के बाद महिला को पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद महिला के पेट में पट्टी छोड़े जाने का पता लगा। प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक ने फिर से महिला ऑपरेशन किया। अब महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेरठ के अस्पताली में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनों ने करनाल रोड पर अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। बाद में अस्पताल प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कराया। अस्पताल के इंचार्ज विनोद धामा का कहना है कि उपचार में लापरवाही का आरोप गलत है। परिजनों ने हंगामा नहीं किया। आरोप बेबुनियाद हैं। महिला मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है, जो पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें