फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Saharanpur: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 25 Jun 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के चिलकाना में आम से भरी पिकअप गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब छह बजे गांव नानूवाला थाना सरसावा निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र अपनी बहन की ससुराल शेखपुरा जा रहा था। जैसे ही मोनू पठेड के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें