फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: बाइक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Thu, 11 Aug 2022 05:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saharanpur Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे-59 पर बुधवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर डिगोली निवासी नीटू (28) पुत्र धर्मपाल बाइक द्वारा अपनी ससुराल बड़गांव जा रहा था। वहीं रात करीब 9.30 बजे जब वह तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड स्थित सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचा तो इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने दुघर्टना की सूचना तलहेड़ी पुलिस चौकी पर दी।

यह भी पढ़ें: Farmani Naaz: टिकैत ने फरमानी नाज को सराहा, बोले- कलाकार को धर्म या व्यक्ति विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक नीटू की मौत हो चुकी थी। मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके परिजन भी कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, नीटू की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं उसके गांव नसीरपुर डिगोली में भी मातम पसरा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें