फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी का आखिर स्टंट: सिर पर था हेलमेट, फिर भी नहीं बची जान, ऐसे हुआ KTM बाइक से दर्दनाक हादसा

Tue, 30 May 2023 08:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : KTM बाइक से स्टंट कर रहे युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी जिंदगी का यह आखिरी स्टंट होगा। सिर पर हेलमेट था, फिर भी जान नहीं बच सकी। जानिए KTM बाइक से हुआ यह हादसा कितना दर्दनाक था।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे में रुड़की रोड पर केटीएम बाइक पर स्टंट कर रहे युवक की ट्रैक्टर से टकराने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवबंद कोतवाली के गांव लबकरी निवासी फैजान (23) पुत्र इनाम मंगलवार की सुबह 11 बजे अपनी केटीएम बाइक पर सवार होकर कस्बे से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुड़की रोड पर डिवाइडर खत्म होते ही उसने बाइक का अगला टायर उठाते हुए स्टंट करना शुरू कर दिया। बताया गया कि बाइक की तेज रफ्तार थी।

इसी दौरान बाइक पर उसका नियंत्रण हट गया और बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। फैजान का सिर ट्रैक्टर के बंपर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, आसपास मौजूद लोग आनन-फानन उसे उठाकर सामने ही स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: बुझे घरों के तीन चिराग: न किशोर बचा न बचाने वाले दोस्त, एक झटके में 3 जिंदगियां खत्म, पूरे गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक अविवाहित और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक यमुनानगर के खिदराबाद में वेल्डिंग का काम करता था। जबकि उसके पिता सब्जी बेचते हैं। 

यह भी पढ़ें: मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार

थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि युवक ने हेलमेट के साथ ही कुहनी और घुटनों पर भी सेफ्टी गार्ड लगा रखे थे, लेकिन स्टंट के दौरान सिर ट्रैक्टर से टकराने पर उसकी मौत हो गई। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। फिर भी उन्होंने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें