फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंस्टाग्राम पर मिले नाबालिग प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नानौता निवासी किशोर व देवबंद निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने के लिए नानौता पहुंच गई। प्रेमी के नाबालिग होने पर घरवालों के समझाने के बाद युवती मायूस होकर लौट गई।
विज्ञापन



देवबंद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती व नानौता निवासी किशोर के बीच आठ महीने पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच काफी देर तक फोन पर भी बातें होने लगीं। रविवार को अचानक देवबंद से युवती नानौता के संजय चौक पर पहुंची और अपने प्रेमी को भी फोन करके वहीं पर बुला लिया। प्रेमी से मिलते ही प्रेमिका उसके साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई।
शादी की जिद से डरे व घबराए किशोर ने अपने परिजनों को जानकारी देते हुए संजय चौक पर बुला लिया। किशोर के परिजनों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन युवती पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ा और उसने शादी की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी नानौता पहुंच गए। किशोर के नाबालिग होने का हवाला देकर बड़ी मुश्किल से युवती को समझाकर अपने साथ वापस घर लेकर गए। बताया जाता है कि स्कूली अभिलेखों में किशोर की उम्र 15 वर्ष है। उक्त मामला नगर में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें