फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रूस भेजने के नाम पर युवक से पौने चार लाख रुपये की ठगी

Sun, 15 Feb 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला टांकान निवासी सोनी कुमार से रूस भेजने के नाम पर पंजाब निवासी एक व्यक्ति ने पौने चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सोनी ने बताया कि परिचितों के माध्यम से उनकी पहचान पंजाब निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताते हुए रूस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने पैकिंग का काम और अच्छी सैलरी का भरोसा देकर वीजा, टिकट और अन्य खर्च के नाम पर जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच ऑनलाइन और नकद मिलाकर लगभग 3.47 लाख रुपये ले लिए।
आरोप है कि इसके बावजूद न तो विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी वादे करता रहा और अब साफ मना करते हुए धमकी दे रहा है। सोनी कुमार ने बताया कि उन्होंने 9 फरवरी को गंगोह कोतवाली में भी शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें