चिलकाना। गांव सुचेला देवा निवासी युवक की सऊदी अरब जाते समय हवाई जहाज में तबीयत खराब होने के बाद हैदराबाद में मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम है।
थाना चिलकाना के गांव सुचेला देवा निवासी इकराम का 20 वर्षीय पुत्र अनस उर्फ मुस्तफा मजदूरी करने के लिए सऊदी अरब जा रहा था। जब वह हवाई जहाज में बैठा तो उसके सिर में दर्द होने लगा। उसे उल्टियां भी होने लगीं।
हवाई जहाज में तैनात स्टाफ ने उसे दवाई दी, लेकिन कोई भी आराम नहीं होने पर हवाई जहाज को हैदराबाद में उतरा गया। अनस को हैदराबाद के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले ही घर से सऊदी अरब के लिए गया था।
जहां पर वह वैल्डिंग का काम करने के लिए जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनस चार भाइयों का सबसे छोटे से बड़ा भाई था। उसकी तीन बहनें हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।