फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पार्किंग में खड़े युवक की वाहन से कुचलकर माैत

Sun, 28 Sep 2025 06:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी में लगे नवरात्र मेला पार्किंग क्षेत्र में कस्बे के मोहल्ला माजरी निवासी धूम सिंह (35) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर एक अन्य हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


धूम सिंह पार्किंग में खड़ा था। वाहन को उसका चालक पीछे की तरफ चला कर पार्किंग से बाहर निकाल रहा था। वाहन को बैक करते करते समय धूम सिंह उसके नीचे आ गया और कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को धूम सिंह मृत हालत में मिला। बेहट पुलिस ने बताया कि शव को सीएचसी लाने के बाद उसके परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, हालांकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस के समझाने पर वे राजी हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

इसके अलावा बेहट-शाकंभरी देवी रोड पर गांव भागूवाला के पास अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार इनाम निवासी गांव नागल माफी तथा राजा निवासी रामपुर बड़कला थाना मिर्जापुर घायल हो गए। उन्हें पुलिस सीएचसी बेहट लेकर आई, जहां से राजा को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और इनाम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें