परिजनों को समझाते कांग्रेस नेता इमरान मसूद और साइड में युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बस्ती में पतंग उड़ाते समय छत से गिरने पर युवक की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद आसपास के युवकों ने पतंग उड़ाना बंद कर दिया।
बताया गया कि युवक जब पतंग उड़ा रहा था तो मांझे की डोर बिजली के तार में फंसन गई। उसे निकालने के प्रयास में युवक अजीम को जोरदार करंट लगा और वह छत से नीचे आ गिरा। परिजन उसको अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: अधिवक्ता आत्महत्या मामला: सीसीटीवी फुटेज में खुला बड़ा राज, अब और बढ़ेगी भाजपा विधायक की मुश्किल, तस्वीरें
वहीं युवक की मौत होने पर उसके परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद सहित अन्य लोगों ने पीड़ित के घर पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/