उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में युवक ने पत्नी से विवाद के चलते खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पत्नी समेत कई लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। घटना शनिवार रात में हुई है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अब्दुल (35) ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। जिला अस्पताल में रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
खुद को जलाने से पहले युवक द्वारा बनाई गई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के अलावा कम्बोहमजरा व मोहम्मदपुर झाझरा गांव के कई लोगों के नाम लेकर उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
वीडियो में अब्दुल कह रहा है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध है। इसको लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हुई है। उसके मरने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया अंदेशा है कि इसी के कारण युवक ने खुदकुशी की है। परिजन भी यही बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसके मरने से पहले बनाई गई वीडियो वायरल होने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई वीडियो वायरल हो रही है, तो उसकी जांच कराई जाएगी।
-राजकुमार शर्मा, निरीक्षक, बेहट कोतवाली
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/