फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे फाटक पर निर्माण के दौरान हाइड्रा का कुंडा टूटने से मजदूर की मौत

Wed, 18 Feb 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में मजदूर की मौत के बाद मौके पर खड़ी हाइड्रा मशीन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। रेलवे फाटक पर काम करते समय हाइड्रा का कुंडा टूटने से वहां काम कर रहा मजदूर फुरकान (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ठेकेदार ने काम बंद करा दिया।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर रेलवे की तरफ से बड़े वाहनों की बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक हाइड्रा का तार टूटने से कुंडा टूटकर मजदूर फुरकान (20) निवासी लक्ष्मीनगर मोहल्ला पल्लीपार थाना महावन मथुरा के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। सूचना के बाद आरपीएफ टपरी इंचार्ज रब्बार अली मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिस हाइड्रा को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे की वजह लापरवाही मानी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब रेलवे फाटक पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग को ठीक किया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। रास्ते को रोककर कार्य किया जाना चाहिए था। रेलवे ओवरब्रिज पर कार्य के चलते अधिकतर वाहन सर्विस रोड से गुजरते है। गनीमत रही कि कुंडे के सहारे कोई वजनी सामान नहीं उठा रखा था वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इस हादसे के बाद काम बंद करा दिया गया है। देर रात तक मजदूर के परिजन भी नहीं पहुंचे थे। उधर, पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह बोले अधिकारी :
रेलवे शामली सीनियर सेक्शन इंजीनियर आशीष कुमार ने बताया कि यह कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। सूचना मिली है कि हाइड्रा का अचानक कुंडा टूटने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें