फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जाने के लिए निकली महिला की हत्या

विज्ञापन
मुमताज का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बैंक जाने को घर से निकली महिला की हत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा गुर्जर स्थित रजबहे में मंगलवार सुबह महिला का शव बोरे में बंधा मिला। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान थे। रजबहे के पास दौड़ लगा रहे युवकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका गया है। महिला थाना सदर क्षेत्र के नवादा रोड स्थित आजाद कालोनी की रहने वाली थी।
गांव नल्हेड़ा गुर्जर के कुछ युवक सुबह रजबहे के पास बंद बोरा देखा। खोलकर देखा तो इसमें एक महिला का शव पड़ा था। उसके सिर और आगे की ओर खून लगा हुआ था। बाद में अन्य लोगों ने भी यह सब देखा। सूचना मिलने पर थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि महिला शहर के थाना सदर क्षेत्र के नवादा रोड स्थित आजाद कालोनी की रहने वाली मुमताज पत्नी आरिफ थी। इसकी उम्र करीब 48 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति आरिफ और बेटे मोनू ने बताया कि सोमवार दोपहर यह सुबह बैंक के लिए निकली थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश में लगे हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि कोई तो साथ में जरूर रहा होगा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बोरे में बंद मिली महिला की पहचान कर ली गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि वारदात के कारणों की जांच की जा रही है। रंजिशन हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें