फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एकेटीयू में पास कराने के नाम पर छात्र से 3.94 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बी फार्मा के एक छात्र से एकेटीयू में पास कराने के नाम पर 3.94 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली है। छात्र का आरोप है कि व्यक्ति ने खुद को एकेटीयू (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ) का उच्च अधिकारी बताया। फेल होने के बाद पीड़ित को पास कराने का झांसा दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चिलकाना रोड स्थित गांव पैरागपुर कलां निवासी मोहम्मद फिरोज ने तहरीर देकर बताया कि बी फार्मा का छात्र है। परीक्षा में फेल होने के बाद रिजल्ट व डिग्री विश्वविद्यालय ने होल्ड कर दी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर से कॉल आई और खुद को एकेटीयू का उच्च अधिकारी बताया। ठग ने छात्र को पास कराने के बदले रुपये की मांग की। पीड़ित छात्र ने यह सोचकर रुपये दे दिए कि पढ़ाई और भविष्य बच जाएगा।
इसके आद अलग-अलग ट्रांजक्शन में पीड़ित से 3,94,200 रुपये ठग लिए गए। रुपये मिलने के बाद ठग ने मोबाइल बंद कर दिया। जब पीड़ित को शक हुआ तो सच्चाई की जांच की। तब जाकर उसे अहसास हुआ कि वह एक साइबर ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित छात्र ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी भी दी है। पीड़ित ने यह भी बताया कि पढ़ाई के लिए परिजनों ने काफी मेहनत से रुपये जोड़े थे। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें