फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल पुराने संपत्ति विवाद में भाई बहनों के बीच कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पिता की मृत्यु के बाद 26 साल से चल अचल संपत्ति बंटवारे को लेकर भाई बहनों के पारिवारिक विवाद को पुलिस की पहल से गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में निपट गया।
विज्ञापन

बुधवार को सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सुआखेड़ी निवासी बलजीत सिंह की साल 1996 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके तीन पुत्रों तथा चार पुत्रियों के बीच चल-अचल संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। मामला न्यायालय जा पहुंचा तथा भाई बहनों के बीच आपसी वैमनस्य पैदा हो गया। गांव के लोगों ने भी कई बार मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 15 दिन पूर्व उन्होंने सभी पक्षों से एक-एक कर विचार जाने तथा सभी के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। अंत में बुधवार को सफलता मिल गई तथा सातों भाई बहन गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौता करने पर राजी हो गए। सरसावा थाने में समझौता कर सभी ने अपनी ओर से शपथ पत्र देकर समझौते के प्रति आस्था जताई। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के बीच निपटा ये विवाद इस तरह के विवाद अन्य विवादों के लिए एक नजीर है कि वे भी आपसी सहमति से विवादों का निपटारा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें