फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विशाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस ने सहारनपुर के रहने वाले विशाल उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। विशाल ने सहारनपुर के बजाय गाजियाबाद से ड्रग लाइसेंस लिया था। वही पर काम करता था। कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर जिला सुर्खियों में रहा। 11 नवंबर को लखनऊ की एसटीएफ ने जिले में छापा मारकर विभोर राणा, उसके भाई विशाल सिंह, बिट्टू और सचिन को गिरफ्तार किया था। कफ सिरप मामले में ही औषधि निरीक्षक ने बेहट के गांव दाउदपुरा निवासी पंकज शर्मा के खिलाफ बेहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका ड्रग लाइसेंस भी निलंबित कर दिया था। 12 व 13 दिसंबर को ईडी की टीम ने विभोर राणा व उसके भाई विशाल सिंह के ठिकानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन

यहां से टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। अब सोनभद्र पुलिस ने सहारनपुर में सरसावा निवासी विशाल उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
बताया जाता है कि विशाल ने वर्ष 2022-23 में किशनपुरा दवा मार्केट में काम किया था। उसके बाद वह गाजियाबाद चला गया। यहां उसका नाम कोडीन कफ सिरप से जुड़ा। जांच में सामने आया कि वह कई गुना मुनाफा पर कफ सिरप बेचता था। सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें