फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में 50 हजार का ईनामी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान के जोधपुर में फर्नीचर का काम करता था।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर शुक्रवार की रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बीजोपुरा नहर पुल से हलालपुर आने वाले मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अय्याज उर्फ कंगारू निवासी जुल्मगढ़ कोतवाली मंडी को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है और कोतवाली मंडी का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी 2016 से फरार चल रहा था। आरोपी राजस्थान के जोधपुर में फर्नीचर बनाने का काम करता था। बीच-बीच में आरोपी पुलिस से छिपकर सहारनपुर भी आता था। आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर तीन बार गैंगस्टर लगी है। इसके अलावा चोरी और जानलेवा हमला करने के कई मामले दर्ज हैं। पांच साल से फरार होने के कारण आरोपी पर इनाम बढ़ता चला गया। कुछ समय पूर्व डीआईजी ने 50 हजार रुपये के ईनाम की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें