फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाइक के सामने आई नील गाय, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम

Sat, 28 Jan 2023 05:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : बाइक के सामने नील गाय आ जाने से हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। अंबेहटा में बाइक के सामने अचानक नील गाय आ जाने से बाइक सवार की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


सिरसला गांव निवासी जहांगीर पुत्र मुख्तियार (40) शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपने भांजे मोबीन पुत्र नजीर के साथ गंगोह सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे ही वह खेड़ा अंबेहटा मार्ग पर स्थित सत्संग भवन के पास पहुंचा तो अचानक नील गाय बाइक के सामने आ गई, जिस कारण जहांगीर अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। 

बताया गया कि वह सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मोबीन को मामूली चोट लगी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संदीप कुमार अधाना घायल को अंबेहटा सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

वहीं परिजन जहांगीर को सहारनपुर के निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को देहरादून लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही जहांगीर ने दम तोड़ दिया। जहांगीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें