पुरकाजी। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में दीपावली पर बाजार सजाने व छात्र छात्राओं के लिए अत्याधुनिक लाइब्रेरी बनवाने, दक्षिणी मोहल्ले में बरातघर का पुनर्निर्माण, दो स्थानों पर ओपन जिम, फॉगिंग व एंटी लार्वा का स्प्रे कराए जाने सहित नौ प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 के लिए अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने बोर्ड को जागरूक किया गया।
चेयरमैन ने कहा कि सभी 15 वार्डों में विकास कार्य करना प्राथमिकता है। हम सब मिलकर पुरकाजी को और सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे। इस मौके पर मोहम्मद इस्तखार, निसार अहमद, शाह आलम गौड़, आतिफ खान, विकसित कुमार, रजनीश कुमार, फैमिदा, इशरत जहां, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना व लिपिक समर काजमी मौजूद रहे।