सहारनपुर के गंगोह के प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
बाइपास रोड स्थित प्रभा गार्डन में आहूत कार्यक्रम का शुभारंभ कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन, जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर, संस्थाध्यक्ष बसंत मित्तल और युवा नेता सुरेशपाल राणा ने किया। पारुल, हिमानी, वाणी, हिमांशी, पल्लवी और मानसी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इसके उपरांत वैष्णवी, गुरनूर, अवनी, अक्षी, अणिका, माधव, पूर्वी, शोभित, अरुणिमा, खुशबु, तन्वी, अविका, यशी, आरोही, मानसी, उपासना, नवनीत, ईशु, दीपांशु, निकुंज, अभिनव, जीविका, अलीना आदि छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। भगवान विष्णु के दशावतार और सोल्जर नृत्य को बेहद सराहा गया।
सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में आरिब मोहम्मद, शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए हर्षित मित्तल, वेषभूषा के लिए खुशी सैनी को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने ताईक्वांडो का भी शानदार प्रदर्शन किया। आदर्श अध्यापक का पुरस्कार अश्वनी शर्मा, शिखा चौधरी, प्रियंका पांचाल, साक्षी चौधरी, बालेश देवी, नीलू शर्मा, प्रीति टांक को दिया गया।
प्रबंधक हितेष मित्तल और प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने आभार जताया। संचालन अतुल भटनागर और ममता पांचाल ने किया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, सभासद शुभम् अग्रवाल, हारुण चौधरी, चितरंजन शर्मा, अवनीश कुमार, रमेश थापा आदि रहे।