फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की उजड़ गई जिंदगी: ट्रैक्टर से कुचलकर युवती की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 08 Dec 2023 01:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Accident : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बड़गांव में एक युवती की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। बताया गया कि युवती बाइक पर सवार होकर अपने माता-पिता से ईंट भट्टे पर मिलने जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव मियानगी निवासी राजेंद्र की बेटी वर्षा (25) अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर शब्बीरपुर ईंट भट्टे पर आपने माता-पिता से मिलने जा रही थी। जब वह बड़गांव-सहारनपुर मार्ग पर शब्बीरपुर मोड़ पर बाइक से कट लिया तो वर्षा बाइक से उछल कर नीचे गिर गई। जिसे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल ने किया महापंचायत का एलान, आज समर्थन देने पहुंचेंगे टिकैत, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें: UP: साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार, आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

दो दिन पहले ही वर्षा अपनी ससुराल से घन्ना खड़ी थाना कोतवाली देहात से थाना बड़गांव के गांव मियानगी आई थी। शुक्रवार की सुबह अपने चचेरे भाई आकाश पुत्र संजय निवासी मियानगी बड़गांव के साथ शब्बीरपुर ईंट भट्टे पर माता-पिता से मिलने जा रही थी, तभी उसकी हादसे में मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें