फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर जल भराव, यात्री परेशान

विज्ञापन
हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पालिका की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग
विज्ञापन

सरसावा। विकास कार्यों में ठेकेदार की सुस्ती और नगर पालिका की लापरवाही की सजा राहगीर भुगत रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुई बरसात के चलते फिर राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न दिखाई दिया। इस दौरान चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़।
सरसावा नगर पालिका परिषद की ओर से 2019 में करीब 80 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर डिवाइडर बनाकर दोनों तरफ सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास किया गया था। सड़क के दोनों ओर नाला तथा पुलिया का निर्माण होना था। करीब एक साल पहले पालिका प्रशासन ने नालों का निर्माण शुरू कराया। लेकिन डेढ़ साल बाद भी डिवाइडर नहीं बन पाया है। सड़क का चौड़ीकरण तो अब भी अटका पड़ा है। पुलिया भी निर्माणाधीन हालत है।
विज्ञापन

--------------------------
- नगर पालिका सभासद अनुज कांबोज का कहना है कि पालिका प्रशासन समस्याओं का निदान कराने में विफल साबित हुआ है। इसकी बानगी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखी जा सकती है।
- सभासद राकेश साहनी ने कहा कि नगर पालिका हर साल करोड़ों का बजट बनाती है। लेकिन जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बजट पर सवाल उठना लाजमी है। उपर से अकुशल ठेकेदार रही सही कसर पूरी कर रहे हैं।
- चिकित्सक संजय सिंह का कहना है कि राजमार्ग के पास पास घरों में रहने वाले परिवार तीन साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन पालिका प्रशासन ध्यान देने नही दे रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि पानी निकालने वाले पंप का पाइप फट गया है। उसकी मरम्मत कराकर राजमार्ग से पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------
नगर के मोहम्मद अखलाक इख्लास हाजी मसूद चौधरी ठाठ सिंह नरेश चंद जैन नवीन सैनी रवि चौधरी संजीव सैनी देशबंधु शर्मा अवतार सिंह संजय शर्मा आदि ने नगर हित में पालिका प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग के काम को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें