फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुबारकपुर कला स्कूल के सामने गंदगी के ढेर से फैल रही बदबू

विज्ञापन
विज्ञापन
छाछरी मोड़। गांव मुबारकपुर कला में कंपोजिट विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर कूड़े के ढेर से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इस गंदगी के कारण पूरे गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है और तेज बदबू से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल इस ओर ध्यान देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मुबारकपुर कला में कब्रिस्तान से सटे मुख्य मार्ग पर स्थित कंपोजिट विद्यालय के ठीक सामने कुछ ग्रामीण काफी समय से कूड़ा डाल रहे हैं। इस गंदगी के कारण विद्यालय के बच्चों सहित पूरे गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। कूड़े के ढेर से उठने वाली तेज बदबू से ग्रामीणों का इस रास्ते से आना-जाना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी नवाबुद्दीन, निजामुद्दीन, अब्दुल्ला, नईम और शाहिद ने बताया कि कुछ लोग जबरन यहां कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य खतरे में है। ग्राम प्रधान आयशा ने स्वीकार किया कि यह एक पुरानी समस्या है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कई बार इस मार्ग से कूड़ा उठवा चुकी हैं। प्रधान ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक विद्यालय के सामने जमा कूड़ा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें