फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेत से नाला निकाले जाने से परेशान किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 15 Oct 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नागल थानाक्षेत्र के नगली मेहनाज निवासी किसान कुशलपाल ने 24 घंटे के भीतर एसडीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। दरअसल, किसान अपने खेत से नाला निकाले जाने का विरोध कर रहा है। आरोप है कि देवबंद तहसील के अधिकारी जबरन खेत से निकलवाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसान कुशलपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले तीन वर्ष से गांव की राजनीति के चलते उसका शोषण किया जा रहा है। कुछ लोग जबरन उसके खेत से नाला निकलवाने चाहते हैं। उस समेत खटोली गांव के ग्रामीण भी इसका विरोध कर रहे हैं। नाला निकलने के चलते उसकी सारी फसल बर्बाद हो जाएगी। कुशलपाल ने आरोप लगाया कि वह लगातार तीन साल से इंसाफ की गुहार लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अधिकारी भी जबरन उसके खेत से नाला निकलना चाहती है, जिससे गांव का माहौल खराब हो जाएगा। किसान ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और जबरन उसका मानसिक शोषण कर रहे हैं। कुशलपाल ने चेतावनी दी अगर चौबीस घंटे के भीतर उसकी सुनवाई नहीं होती तो वह एसडीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण में गंभीरता के साथ मामले की जांच की जा रही है। किसान के प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट तलब की जाएगी।

पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। किसान से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रकरण की रिपोर्ट तलब की जाएगी। -युवराज सिंह, एसडीएम देवबंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें