सहारनपुर। नगर निगम में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जताए गए विरोध पर सहारनपुर इकाई के अध्यक्ष राजेश राणा और महामंत्री रामकुमार ने बताया कि नगर निकायों के कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज को अनसुना कर रही है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर बुधवार को भी विरोध जारी रहेगा। नगर निगम के सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।