फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन से भरे वाहन के चालक की ग्रामीणों पर डंपर चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन से भरे वाहन के चालक की ग्रामीणों पर डंपर चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। हरियाणा से आने वाले खनन से भरे वाहन को रोकने पर उसके चालक ने ग्रामीणों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं एक ग्रामीण के साथ मारपीट भी की गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए गांव से खनन वाहनों रोकने की मांग को लेकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव पंचकुआ के कुछ लोग किसी काम से एकत्र होकर गली से होकर गुजर रहे थे। उसी समय हरियाणा की तरफ से अवैध रूप से खनन लेकर आ रहा डंपर गांव की संकरी गली से गुजरने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने डंपर मालिक को खनन से भरे डंपर को गांव के बीच से न लाने के लिए कहा। आरोप है कि चालक ने डंपर ग्रामीणों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान दो खनन माफियाओं ने गांव के एक जिम्मेदार ओमकार को पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने ओमकार को खनन माफियाओं के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद गांव पंचकुआ के ओमकार, रामपाल, जयपाल, पीयूष, मांगेराम, देवेंद्र, नरेश, करेशन, इसम सिंह आदि थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर हरियाणा की तरफ से आने वाले अवैध खनन से भरे वाहनों को गांव के बीच से चलने से रोकने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने अवैध खनन को लेकर थाने पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि गांव के बीच से गुजरने वाले खनन से भरे वाहनों को रोका जाएगा तथा मारपीट करने वाले दो भाइयों अनूप तथा बलधीर पुत्रगण धर्मपाल निवासी पंचकुआ के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है तथा अनूप का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें