नकुड़/छुटमलपुर/नागल (सहारनपुर)। भाकियू की मासिक पंचायतों में गन्ना बकाया भुगतान, जर्जर बिजली तारों और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाने, किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को दिलाने के मुद्दे गूंजे। अधिकारियों को मांग पत्र देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
नकुड़ में आयोजित मासिक बैठक में जिला महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कहा कि यदि शेरमऊ शुगर मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने में सक्षम नही है तो किसानों को उनके बकाया भुगतान के बदले चीनी दिलवाई जाए। उन्होंने सरकार से पंजाब राज्य की तरह किसानों से उनके निजी नलकूपों के बिल न लिए जाने की मांग भी रखी। युवा विंग के प्रदेश महासचिव मेवाराम चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष कमलेश चौधरी, महीपाल सिंह व डा. इदरीश अहमद ने गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, बिजली के जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने और फुंके बिजली के ट्रांसफार्मरों को शासन के आदेशानुसार 72 घंटों के भीतर बदलवाने की मांग की। बैठक के बाद सभी किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम पीएस राणा को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए कराने की मांग की। अध्यक्षता राजेश प्रधान व संचालन नाथीराम ने किया। अमरीश चौधरी, कल्लण, सुरेश सिरोही, लील्लू, राजकुमार, प्रदीप ठाकुर, रणधीर सिंह, साधूराम, चौधरी कंवरपाल, अर्जुन सिंह, रिषिपाल व मित्रपाल सिंह रहे।
छुटमलपुर के मुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित मासिक पंचायत में युवा विंग के जिला अध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि सरकार से आने वाली योजनाओं का बंदरबांट किया जा रहा है। पात्रों तक ये नहीं पहुंच पाती हैं। ब्लाक अध्यक्ष उगेश कुमार, नीटू चौधरी हलवाना, देवेंद्र कांबोज, अनीस गौड़, राकेश काका, धीर सिंह, केहर सिंह, मोनू चौधरी, शहजाद आदि ने चकमार्ग पक्के कराने, किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को दिलाने की मांग से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। अध्यक्षता चौ गजे सिंह और संचालन मनोज कमाली ने किया।
नागल ब्लाक परिसर में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों की ओर से ध्यान हटा लिया है जिसके चलते किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने नागल रेलवे स्टेशन पर पैदल पथ पार के निर्माण और रेलवे लाइन के पास किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए चक मार्ग को छुड़वाने की मांग की। जयपाल प्रधान, योगेंद्र उर्फ पप्पू, भूपेंद्र त्यागी, मनीष, रामू वालिया, विनोद खन्ना, राजेंद्र कुमार, सुमित चौधरी, रविंद्र, सगीर अहमद आदि रहे।
मुजफ्फराबाद में बीडीओ को ज्ञापन देते भाकियू से जुड़े किसान- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ में भाकियू की मासिक बैठक में विचार रखते जिला महामंत्री अशोक कुमार- फोटो : SAHARANPUR