Accident in Saharanpur: सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर राजाजी राष्ट्रीय पार्क के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान एक कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। दो अन्य कारें भी इस दौरान इन वाहनों से टकरा गई। यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ।