फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 12 दुकानें और एक गोदाम सील, बाजार में मचा हड़कंप

Fri, 23 Sep 2022 08:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 दुकानें औक एक गोदाम को सील किया है। नगर निगम की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती नगर निगम की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नगर निगम का गृह कर वसूली के लिए अभियान जारी है। गुरुवार को 12 दुकानों और गोदाम को सील किया गया। इस दौरान कर के बकाएदारों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने कार्रवाई से बचने के लिए कर जमा कराने की अपील नगर वासियों से की है।

विज्ञापन


नगरायुक्त गजल भारद्वाज के नेतृत्व में नगर निगम ने महानगर के घंटाघर, आजाद कॉलोनी, बेहट रोड व खानआलमपुरा में कर बकाएदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया। जिन बकायादारों ने कर जमा नहीं कराया, उनकी दुकानें व गोदाम आदि सील किए गए। सबसे बड़ी कार्रवाई अंबाला रोड घंटाघर क्षेत्र में की गई, जहां आठ दुकानें व चार गोदाम सील किए गए। सभी दुकानें एवं गोदाम एक ही स्वामी के है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि उक्त बकाएदार पर 5.29 लाख रुपये का कर बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर दुकानें व गोदाम सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त आजाद कॉलोनी में भी एक दुकान सील की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबान
विज्ञापन


चौधरी ने बताया कि बेहट रोड, आजाद कॉलोनी, बेरीबाग, खानआलमपुरा आदि क्षेत्रों में अनेक बकाएदारों से चेक व नगदी के रूप में करीब दस लाख रुपये कर की वसूली की गई है। टीम में सुरेंद्र सिंह, आरआई लोकेश, मनीष, शमशाद, अजय वशिष्ठ, अहमद रजा तथा प्रवर्तन दल से प्यार सिंह, रणदीप, प्रदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें