फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Mon, 22 Jun 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों(सहारनपुर)। इंटर काॅलेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार (26) ने बीती रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह परिवार के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अनिल नगर स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात वह घर पर अकेला था। रात किसी समय उसने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिवार के अन्य लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया जो अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा पाया कि अनिल फंदे से लटका है।
इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अनिल के बड़े भाई और भाभी को दी गई, जो काफी समय से बाहर रहते हैं। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक अविवाहित था। माता पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह गांव में अकेला रहता था। परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें