फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीएम योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। गांव नसरुल्लागढ़ के एक युवक ने मुख्यमंत्री की फोटो को गलत तरीके से एडिट कर अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। इसके बाद भाजपाइयों व हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपी दानिश राणा निवासी नसरुल्लागढ़ के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात काफी संख्या में बजरंग दल व भाजपाई कोतवाली पहुंचे। उनका कहना था सीएम की आपत्तिजनक पोस्ट से लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। अंकित कुमार व जयदीप राणा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि तीन आरोपियों दानिश, हाशिम और गयूर निवासी नसरुल्लागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें