फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 10 फीट दूर जाकर गिरा किशोर, मौत से मचा कोहराम

Sat, 18 May 2024 07:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी समेत किशोर 10 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में किशोर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में कार ने स्कूटी में टक्कर मारी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की देर रात हुई। खानआलमपुरा निवासी अमजद का बेटा फरहान (17) काम से लौटकर अपने घर जा रहा था। देहरादून चौक पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी। इसके बाद कार सवार ने अपनी कार को रोक लिया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को हायर सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, बाद में मृतक के परिजनों ने तहरीर वापस ले ली और बिना कार्रवाई की शव अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें