फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजमिस्त्री और साथियों पर जानलेवा हमला, सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। गांव नगला नसीराबाद में बाइक का ताला तोड़ने का विरोध करने पर राजमिस्त्री कलीम और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 12 सितंबर को हुई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कलीम गांव खेड़ा अफगान का निवासी है। वह नगला नसीराबाद में रणवीर के घर चिनाई का काम कर रहा था। कलीम का आरोप है कि गांव निवासी सागर उसकी बाइक का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर सागर ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। कलीम किसी तरह बाइक को रणवीर के घर ले गया। करीब आधे घंटे बाद सागर अपने 15-16 साथियों के साथ रणवीर के घर में घुस गया। उन्होंने कलीम और उसके साथी जाकिर व साकिब पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
हमलावरों पर धार्मिक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सागर, बंटी, मन्नू, अरविंद फौजी, अजय, धन्नू और लक्की को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपों की सच्चाई परख रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें