फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी में जाने को उधार मांगी बीएमडब्ल्यू, नहीं लौटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित कारोबारी ने 65 लाख रुपये का लोन लेकर खरीदी थी कार, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बेटे की शादी में ले जाने के लिए एक सराफ परिवार ने परिचित से उधार में 76 लाख रुपये कीमत की बीएमडब्ल्यू कार ली, लेकिन अब वह वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित कार स्वामी ने सराफ सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मिशन कंपाउंड निवासी एवं मैसर्स अवध ट्रेडिंग कंपनी संचालक संजीव कपूर ने तहरीर देकर बताया कि कोर्ट रोड स्थित नवीन ज्वैलर्स के संचालक हरि प्रकाश मित्तल, उनके बेटे नवीन मित्तल और पौत्र वंश मित्तल उनके परिचित हैं। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित बीएमडब्ल्यू डीलरशिप से रियायती दर पर बीएमडब्ल्यू कार दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद फर्म के नाम से फरवरी 2026 में नई बीएमडब्ल्यू एक्स-3 कार खरीदी गई, जिसके लिए करीब 76 लाख रुपये चुकाए गए। कार खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक से 65 लाख रुपये का वाहन लोन लिया और शेष रकम फर्म के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराई। पंजीकरण गौतमबुद्धनगर से कराया गया।
विज्ञापन

संजीव कपूर ने बताया कि आरोपियों ने वंश मित्तल की शादी में दुल्हन लाने के लिए कुछ दिनों के लिए कार उधार मांगी। भरोसे के चलते कार दे दी गई। शादी के बाद कई बार कार वापस मांगी, लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करते रहे। इस दौरान उन्हें पता चला कि कार का फास्टैग भी आरोपियों ने अपने खाते से संचालित करा रखा है। आरोप है कि 10 मई 2026 को कोर्ट रोड पर कार वापस मांगने पर हरि प्रकाश मित्तल और नवीन मित्तल ने गाली-गलौज करते हुए कार लौटाने से साफ इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने हरि प्रकाश मित्तल, नवीन मित्तल, वंश मित्तल और गौरी मित्तल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वर्जन
मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य जांच के दौरान सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें