फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 70 साल के बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, चक्की पर आटा लेने आई थी मासूम

Tue, 09 Sep 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर थानाक्षेत्र में एक मुहल्ले की चक्की पर आटा लेने आई 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शख्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर थानाक्षेत्र में एक मुहल्ले की चक्की पर आटा लेने आई 11 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने अश्लील हरकतें की। बच्ची के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई दी। इसी बीच एक पड़ोसी ने छेड़खानी की घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन

घटना रविवार देर शाम की है। एक मुहल्ले में स्थित आटा चक्की को सेवानिवृत्त अध्यापक जसमेर सिंह संचालित करता है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 11 साल की बच्ची उसकी चक्की पर आटा लेने गई थी। बुजुर्ग काफी देर तक उसे किसी बहाने से वहां रोके रखता है और अचानक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग जाता है।

यह देख कर बच्ची डर के मारे चिल्लाने लगी। इस पर लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसी दौरान बच्ची के परिजन भी पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
 
यह भी पढ़ें: Saurabh Murder News:  चिकित्सक ने कोर्ट में दी गवाही, कहा-मुस्कान ने खुद ही किया था ये काम, अब दूसरा गवाह तलब
विज्ञापन

पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आज बच्ची के बयान दर्ज नहीं कराए जा सके हैं। मंगलवार को पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराएं जाएंगे। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें