फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजवा ए हिंद की बात कर रही 22 साल की लड़की : साध्वी प्राची

Sat, 31 Jan 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा(सहारनपुर)। साध्वी प्राची ने कहा कि मुंबई के मुंब्रा से पार्षद बनी 22 साल की लड़की पूरे मुंब्रा को हराने की धमकी दे रही है। छोटा सा चुनाव जीतने वाली गजवा ए हिंद की बात कर रही है। हिंदू यदि अब भी नहीं जागे तो फिर पछताएंगे। हिंदुओं को जातियों में बांट कर कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। इससे हमें सचेत रहने की जरूरत है। साध्वी प्राची राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बांदूखेड़ी स्थित महंत जगन्नाथ दास इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन काे संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सनातनियों के देश में हिंदू जिस दिशा में जा रहा है उस पर हमें चिंतन करना होगा।
विज्ञापन

पार्षद का एक छोटा सा चुनाव जीतने वाली गजवा ए हिंद की बात कर रही है। वह लड़की यह नहीं जानती कि जो लोग 1400 साल में अपने नाप का पजामा तक नहीं बना सके वह मुंब्रा को हरा कैसे कर देंगे। साध्वी ने मंच से चेताते हुए कहा कि यह 2012 का भारत नहीं है यह 2026 का भारत है। हिंदुओं को धमकी देने वाले अपने कागजात तलाशेंगे तो उनके दादा-परदादा भी हिंदू ही निकलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का काम करे।
साध्वी ने कहा कि यूपी में वर्ष 2017 से पहले बच्चियों को जबरन उठाया जाता था। धर्मांतरण जोरों पर था। हिंदू संगठित हुआ तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और बुलडोजर वाले बाबा मुख्यमंत्री। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्य कारिणी सदस्य फूल सिंह के साथ भारत माता के चित्र के समक्ष दीपक जलाया। इस दौरान जिला प्रचारक अरविंद कुमार, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिला संघ चालक संजय आर्य, नवाब गुर्जर, नकुड खंड कार्यवाह अमित आर्य, सह खंड कार्यवाह शशिकांत, मेनपाल, अभय ढकदेई सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें