फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में घुसे दलित युवक की हत्या

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र के नूरखेड़ी गांव में विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस देख रहे दलित युवक की सोमवार की रात गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने दूल्हे और उसके भाई समेत चार लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है
विज्ञापन

नूरखेड़ी गांव में सोमवार की रात चेतराम कश्यप के पुत्र इलम चंद की शादी की पार्टी चल रही थी। कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान माहौल में गोली की आवाज गूंजी और वहां खड़ा गांव का ही 19 वर्षीय दलित युवक अजय कुमार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। शुरुआत में माना जा रहा था कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से अजय की मौत हुई है, लेकिन मृतक के भाई नवीन कुमार ने दूल्हे और उसके भाई समेत चार लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
नवीन कुमार ने कोतवाली में हत्या और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की रात करीब नौ बजे उसका भाई अजय गांव में इलम चंद की शादी की पार्टी में डीजे पर डांस कर रहे लोगों को देख रहा था। इस दौरान दूल्हे इलम चंद और उसके भाई सतीश ने गांव के ही शुभम और सुमित के साथ मिलकर दलित युवक के शादी में घुस आने की बात कहते हुए अजय से गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अजय के विरोध करने पर आरोपियों ने अजय की सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दूल्हे इलम चंद, उसके भाई सतीश, गांव के ही शुभम और सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी हत्या के बाद से फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। मृतक अजय बीएससी में पढ़ता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें