फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश विवाहिता को डाल गए

Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। पांच दिन से लापता वंदना को गुरुवार शाम कार सवार दो लोग उसके मायके के पास फेंक कर भाग खडे़ हुए। सूचना के बाद उसके परिवार में हड़कंप मच गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस का घेराव करते हुए नारेबाजी की। बाद में एसओ पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद पीड़िता और उसके मायके वालों को लेकर पुलिस थाने लौटी।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी वंदना को उसके ससुरालियों द्वारा गायब करने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई थी। तहरीर में उसने दामाद, बेटी के सास-ससुर और जेठ को नामजद किया था। गुरुवार सुबह राजकुमार कादरपुर के ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और बेटी की बरामदगी की मांग की। आरोप है कि एसओ ने उनसे अभद्रता की और आरोपियों की हिमायत ली।
पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीण गांव लौट गए। शाम करीब चार बजे कार सवार दो लोगों को किसी राहगीर ने एक लड़की को कादरपुर गांव के पास नाले में फेंकते देखा। लड़की बेहोश थी। उसने इसकी सूचना कादरपुर गांव में दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो लड़की शिनाख्त वंदना के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली से एसएसआई सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने उनका घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक पुलिस को भीड़ का जबरदस्त आक्रोश झेलना पड़ा। बाद में एसओ प्रेमवीर सिंह राणा पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर करते हुए पीड़िता को उसके परिजनों के साथ कोतवाली ले गए। एसओ का कहना था वंदना को होश आ गया है उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें